फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सभी जेलों में बनेगी ओपन एयर जेल, परिजनों के साथ ओपन एयर जेल में रह सकेंगे बंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो परिचय
विज्ञापन

जेल मंत्री श्रीकृष्ण लाल पंवार
---

अमर उजाला खास
अब सभी जेलों में बनेगी ओपन एयर जेल, परिजनों के साथ ओपन एयर जेल में रह सकेंगे बंदी
- जेल से बाहर अलग बंदियों के लिए बनाए जाएंगे क्वार्टर, काम करने के बाद शाम को परिवार के साथ रह सकेंगे
- जेल अधिकारियों की पहल पर करनाल की जेल में कार्य हुआ शुरू, जल्द सूबे की अन्य 18 जेलों में भी ओपन एयर जेल के निर्माण का कार्य होगा शुरू
महबूब अली
रोहतक।
सूबे की विभिन्न जेलों में बंद कैदियों के लिए खुशखबरी है। अब सभी जेलों में कैदियों के लिए ओपन एयर जेल बनाई जाएगी। जिसमें जेल में बंद बंदी कार्य करने के बाद अपने परिजनों के साथ रह सकेंगे। करनाल में ओपन एयर जेल के निर्माण का कार्य शुरू करा दिया गया है। इसके अलावा जल्द ही पलवल, मेवात, पानीपत में नई जेल बनकर तैयार करा दी जाएगी।
ऐसा होता है कि बंदी जेलों में बंद रहकर कई बार अपने परिजनों से भी मिलने को तरस जाते है। हालांकि समय समय पर बंदियों की परिजनों से मुलाकात कराई जाती है। इसके लिए जेल के नियमों का पालन करना होता है। मगर जल्द ही सूबे की विभिन्न जेलों में बंद बंदी सजायाफ्ता बंदी जेल में ही अपने परिजनों के साथ रह सकेंगे।
विज्ञापन

इसके लिए सभी जेलों में जल्द ही ओपन एयर जेल बनवाई जा रही है। करनाल में ओपन एयर जेल के निर्माण का कार्य शुरु कराया जा चुका है।
हरियाणा के जेल मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि जल्द ही रोहतक, झज्जर, पानीपत, सोनीपत समेत विभिन्न जेलों में ओपन एयर जेल का निर्माण कराया जाएगा। इसके तहत जेल के आसपास ही बंदियों के लिए क्वार्टर बनाए जाएंगे। जिसमें जेल में कार्य करने के बाद शाम को बंदी अपने परिजनों के साथ भी रह सकेंगे। बंदी जेल से छूटने के बाद फिर से अपराधिक राह पर न चलें, इसलिए ओपन एयर जेल के निर्माण का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

---
तीन जेलों का जल्द कराया जाएगा निर्माण
जेल मंत्री ने बताया कि हरियाणा के पलवल के अलावा मेवात पानीपत में नई जेल का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया है। इसके अलावा स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए भी सीएम को पत्र भेजा गया है। स्टाफ की कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें