फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैशियर को गोली मारकर कैश वैन लूटने का प्रयास करने वाला दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैशियर को गोली मारकर कैश वैन लूटने का प्रयास करने वाला दबोचा
विज्ञापन

- आरोपी ने सोनीपत में कैशवैन से 70 लाख रुपये लूटने का किया था प्रयास
- इसराना में एक व्यापारी से लूटी थी कार और कैश

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सीआईए 1 ने शनिवार को नाइट डोमिनेशन के दौरान एक आरोपी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कुछ दिन पहले सोनीपत में कैशियर को गोली मारकर कैशवैन से 70 लाख रुपये लूटने का प्रयास किया था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
सीआईए 1 की टीम एएसआई विनोद और अमित के नेतृत्व में रात को नामदेव चौक के पास गश्त कर रही थी। तभी एक युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। पुलिस पूछताछ में युवक की पहचान गांव डोभ निवासी अमित उर्फ मिता के रुप में हुई। तलाशी लेने पर आरोपी के पास एक देशी पिस्तौल, एक देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सीआईए 1 इंचार्ज इंस्पेक्टर नवीन ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अमित कुख्यात अपराधी है। वह पहलवानी करता था। आरोपी की अपने एक साथी सतीश के माध्यम से नीटू दुबलधन के साथ पहचान हो गई थी। इसके बाद आरोपी अपराध की दुनिया में आ गया। आरोपी ने पिछले दिनों दो वारदात की थी। इनमें वह फरार चल रहा था।

इन वारदात में फरार था आरोपी-
- आरोपी अमित ने अपने साथियों गांव रूखी निवासी सुखदेव व नवीन उर्फ काला तथा जिंदराण निवासी अजय के साथ मिलकर दिनांक 27 अक्तूबर 2017 को सोनीपत में कामी देवडू बाइपास पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की कैश वैन को लूटने का प्रयास किया था। इसमें 70 लाख रुपये रखे थे। दोनों तरफ से फायरिंग हुई थी। इसमें एक बैंक कैशियर गोली लगने से घायल हो गया था। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गया था। फिर सुनसान इलाके में ले जाकर अपनी कार को आग लगा दी थी।
विज्ञापन


- आरोपी अमित ने अपने साथी सुखदेव, विरेंद्र व अजय के साथ मिलकर दिनांक 4 अक्तूबर 2017 को इसराना (पानीपत) पुल के पास पानीपत की तरफ से कार सवार एक व्यापारी को बंधक बनाया था। आरोपी पिस्तौल की नोक पर व्यापारी को भैंसवान ले गए जहां पर व्यापारी को बंधक बनाकर व्यापारी की कार, 93 हजार रुपये व अन्य सामान लूटकर फरार हो गए थे। बाद में इसी कार में कैशवैन लूटने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें