हादसे में घायल रिटायर्ड फौजी की मौत, चालक पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
ओमेक्स सिटी में कार की टक्कर से घायल हुए रिटायर्ड फ ौजी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस संबंध में आरोपी चालक पर अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में नेहरू कॉलोनी निवासी बिजेंद्र ने बताया कि वह मूलरूप से गांव भैणी सुरजन के रहने वाले है। काफी समय से नेहरू कॉलोनी में रहते है। बिजेंद्र का भाई सुरेश कुमार वर्ष 2016 में सेना से रिटायर्ड हुआ था। सुरेश 20 अगस्त 2017 को अपने दोस्त शास्त्रीनगर निवासी धर्मबीर के साथ बाइक से ओमेक्स सिटी में राजेंद्र से मिलने के लिए घर से चले थे। सुरेश बाइक चला रहा था। जब वह शाम को ओमेक्स सिटी पार्क के पास पहुंचे तो सामने से एक तेज गति से एक कार आई। कार ने सीधा बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सुरेश और धर्मबीर गंभीर रूप से घायल हो गये। सुरेश की हालत ज्यादा खराब होने के कारण परिजनों ने उन्हें गुरुग्राम के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान 25 अगस्त को सुरेश ने दम तोड़ दिया। बिजेंद्र का आरोप है कि उनके भाई के दोस्त व हादसे में घायल होने वाले धर्मबीर ने आरोपी कार चालक राकेश के साथ मिली भगत करके गलत बयान दिये है। फिलहाल पुलिस ने राकेश पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।