फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी लूट ले गए चार युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
पिस्तौल के बल पर कार लूट ले गए युवक
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस, कार्रवाई का दिया आश्वासन
रोहतक। गांव बोहर के पास नांदल भवन के नजदीक खड़े मेडिकल रिकॉर्ड ऑफिसर से चार युवक पिस्तौल के बल पर कार और अन्य दस्तावेज छीन ले गए। घटना के वक्त मेडिकल ऑफिसर अपने दोस्त के साथ खरावड मंदिर से अपने घर लौट रहे थे। आरोपियों का कहना था कि, वे फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि, देव कॉलोनी के रहने वाले हरीश चंद्र पुत्र अमर सिंह ने पुलिस को बताया कि, वे बीडीसी जीएमसी खानपुर कलां में बतौर मेडिकल रिकॉर्ड ऑफिसर तैनात हैं। रविवार शाम तकरीबन सात बजे अपने दोस्त राजेश के साथ खरावड मंदिर से घर लौट रहे थे। वे बोहर गांव के पास नांदल भवन से पहले टी प्वाइंट पर पहुंचे थे राजेश ने दैनिक कार्य के लिए कार रुकवाई। इस पर उसने गाड़ी साइड लगा दी। इस बीच नांदल भवन की तरफ से चार युवक वहां पहुंचे और कहने लगे कि, वे एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी हैं, आपने किस्त नहीं भरी है। मेडिकल ऑफिसर ने कहा कि, गाड़ी फाइनेंस की नहीं है। इस पर पर आरोपियों ने पिस्तौल तान दी और कार, मोबाइल और दस्तावेज छीन ले गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें