बंग्लादेशी व प्रवासी मजदूर तो नहीं कर रहे रोहतक में अपराध, पुलिस जांच में जुटी
बाहरी लोगों पर अपराधों को अंजाम देने की आशंका, एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को दिए सभी का ब्योरा जुटाने के के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। एसपी के निर्देश पर थानाध्यक्षों ने जिले के विभिन्न स्थानों पर रहे रहे प्रवासी मजदूर व बंग्लादेशियों का ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है। पुलिस का मानना है कि बाहरी लोग ही जिले में आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बाहरी लोगों की वेरिफिकेशन शुरू कर दी गई है।
पिछले कुछ समय से जिले में आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं। पुलिस का मानना है कि हजारों की संख्या में बंग्लादेशी व प्रवासी मजदूर जिले के विभिन्न स्थानों पर निवास करते हैं। ईंट भट्ठों पर यूपी व बिहार के मजदूर कार्य करते हैं। कई बार पुलिस लूट, चोरी के मामलों में बिहार, यूपी के मजदूरों को भी पकड़ चुकी है। एसपी जशनदीप सिंह रंधावा का कहना है कि बाहरी लोगों के वारदात में शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। जिसको देखते हुए सभी थानाध्यक्षों को बाहरी लोगों का ब्योरा जुटाने के निर्देश दिए है। यदि कोई संदिग्ध मिलता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।