फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पर बनाया पानीपत में नौकरी करने का दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला पर बनाया पानीपत में नौकरी करने का दबाव
विज्ञापन

इनकार पर जेई ने भेजे अश्लील मैसेज और उसका एमएमएस
पानीपत के बिजली निगम में कार्यरत है जेई, आरोपी पर केस दर्ज

शनि शर्मा
रोहतक।
बिजली निगम में कार्यरत एक जेई की बात मानने से इनकार करना सेक्टर एक निवासी महिला को भारी पड़ गया। आरोपी जेई महिला पर दबाव बना रहा था कि वह पानीपत में नौकरी करे। जब महिला ने पानीपत में नौकरी करने से इनकार कर दिया तो आरोपी ने पहले तो उसे अश्लील मैसेज भेजे। इसके बाद आरोपी ने दबाव बनाने के लिए महिला को उसका एमएमएस भेज दिया। इस संबंध में महिला की शिकायत पर अर्बन एस्टेट थाने में आरोपी जेई के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

जांच अधिकारी महिला एएसआई संतोष देवी ने बताया कि सेक्टर एक में रहने वाली महिला ने शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी मुलाकात पवन बड़ाक नाम के व्यक्ति से हुई थी। वह उस समय पानीपत के बिजली निगम में जेई है। बाद में दोनों के बीच अच्छी जान पहचान हो गई। महिला का कहना है कि जेई ने उसे नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। वह रोहतक में रहकर ही नौकरी करना चाहती थी। वह फिलहाल शहर की एक निजी कंपनी में नौकरी करती है।
विज्ञापन


दस अप्रैल की रात को भेजे मैसेज और एमएमएस
महिला का कहना है कि कई दिन पहले जेई ने उसके पास कॉल करके बताया कि वह पानीपत में उसकी नौकरी लगवा देगा। इस पर उसने पानीपत में नौकरी करने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर जेई ने उससे रंजिश रखनी शुरू कर दी। नौकरी करने का दबाव बनाने के लिए दस अप्रैल को जेई ने उसके मोबाइल पर एक के बाद एक कई अश्लील मैसेज भेजे। जब उसने पुलिस को शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने उसे उसी का एक एमएमएस भेज दिया। उसने अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने जेई पवन के खिलाफ आईपीसी की धारा 354ए और 354डी के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस को सौंपी एमएमएस की सीडी
पीड़िता ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर एक सीडी पुलिस को सौंपी है। इस सीडी में आरोपी के द्वारा भेजे गये मैसेज और एमएमएस का ब्योरा है। फिलहाल पुलिस ने महिला की कॉल डिटेल सहित अन्य डाटा निकलवाने के लिए संबंधित टेलीकॉम कंपनी को खत भेज दिया है। रिकॉर्ड आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला की अपने पति के साथ अनबन चल रही है। इस कारण वह पति से अलग सेक्टर एक में रहती है। महिला के पिता का भी देहांत हो चुका है। जांच में सामने आया है कि आरोपी जेई इस तरह के विवाद में वह पहले भी फंस चुका है। दो साल पहले उसका पानीपत से तबादला हो गया था।
विज्ञापन


महिला की शिकायत पर आरोपी जेई पवन बड़ाक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। महिला के द्वारा सौंपी गई सीडी की भी जांच की जा रही है। आरोप है कि जेई महिला पर पानीपत में नौकरी करने का दबाव बना रहा था। जल्द ही उससे पूछताछ की जाएगी।
-संतोष देवी, एएसआई, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें