फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर रोहतक की टीम ने किया नोएडा में लिंग जांच का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन


झज्जर रोहतक की टीम ने किया नोएडा में लिंग जांच का भंडाफोड़
- चार पर मामला दर्ज, एक महिला पुलिस हिरासत में

- 40 हजार में लिंग जांच का हुआ सौदा तय
- 20 हजार में गर्भपात करने का दिया ऑफर
- रोहतक-झज्जर की टीम ने की कार्रवाई

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
रोहतक-झज्जर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मंगलवार को नोएडा में लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इसमें आरोपी गर्भवती महिलाओं की लिंग जांच कराने के साथ गर्भपात कराने का कार्य करते थे। विभाग की शिकायत पर आर्य नगर पुलिस चौकी पर चार पर मामला दर्ज किया है और एक महिला आरोपी पुलिस की हिरासत में है।
स्वास्थ्य विभाग की झज्जर टीम को सूचना मिली थी कि रोहतक में कृपाल नगर निवासी एक महिला नरेश लिंग जांच करवाती है, वह एक निजी अस्पताल में नर्स का कार्य भी करती है। इस पर झज्जर की टीम ने एक गर्भवती महिला को लिंग जांच कराने के लिए तैयार किया और नरेश कुमारी से संपर्क साधा। महिला ने 26 फरवरी को गर्भवती महिला को 40 हजार रुपये के साथ सिविल अस्पताल में मिलने को कहा। यहां गर्भवती महिला को सिविल अस्पताल में कार्यरत एक अन्य महिला रेणु मिली। यहां महिला ने दोनों को 40 हजार रुपये लिंग जांच के नाम के लिए सौंप दिए। इसके बाद दोनों ने गर्भवती महिला को 27 फरवरी को सुबह नौ बजे दिल्ली बाईपास पर बुलाया।
विज्ञापन

अगले दिन तय समय पर गर्भवती महिला के साथ नरेश कुमार एक कार में नोएडा सेक्टर 52 चली गई। जहां एक अज्ञात बाइक सवार आया और गर्भवती महिला को लेकर चला गया और उसकी जांच करवाकर ले आया। रास्ते में महिला को बताया गया कि उसके गर्भ में लड़की है, यदि वह गर्भपात कराना चाहती है तो उसके 20 हजार रुपये लगेंगे। जैसे ही महिला रोहतक पहुंची तो उसे पुलिस ने धर लिया। पूरे रुट में रोहतक और झज्जर की टीम गर्भवती महिला को फॉलो करती रही। टीम ने बताया कि गर्भवती महिला की लिंग जांच अल्ट्रासाउंड जांच केंद्र पर बगैर किसी पहचान पत्र और कार्ड के कर दी गई। अब पुलिस को चार लोगों के खिलाफ शिकायत दी गई है।
विज्ञापन

मौके पर नरेश से टीम ने 10 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि महिला नरेश पहले भी कई लिंग जांच करवा चुकी है। झज्जर से टीम में डॉ. राकेश डिप्टी सिविल सर्जन पीएनडीटी, डॉ. सरिता झज्जर, डॉ. विकास एसएमओ, रजनीश कुमार डीसीओ और रोहतक टीम से सिविल सर्जन डॉ. दीपा जाखड़ के दिशा निर्देशन में डॉ. विकास सैनी नोडल अधिकारी, डॉ. विशाल चौधरी एमओ पीएचसी हसनगढ़ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें