फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध व्यापारी पिता-पुत्र के मोबाइल पर हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
दूध व्यापारी पिता-पुत्र के मोबाइल चोरी
विज्ञापन

रात के समय चार्जिंग पर लगाया था फोन
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शहर के खोखराकोट इलाके में दूध व्यापारी पिता-पुत्र के किसी ने रात के समय मोबाइल फोन चुरा लिए। इस संबंध में सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक जींद जिले के गांव खरैंटी निवासी अनिल कुमार ने शिकायत दी है कि वह अपने पिता के साथ खोखराकोट इलाके में किराए का मकान लेकर रह रहा है। साथ दूध की खरीद-फरोख्त का काम करता है। रात के समय उसने अपने पिता और अपना मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगा दिया। सुबह उठकर देखा तो दोनों मोबाइल गायब मिले। आसपास पूछताछ की, लेकिन कहीं पता नहीं लग सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें