फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास् थ्य विभाग ने मेरठ में लिंगजांच का किया भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन


मेरठ में किया भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़
- डॉक्टर सहित दलाल को किया काबू

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भ्रूण लिंग जांच मामले पर कार्रवाई करते हुए शनिवार को मेरठ में एक क्लीनिक पर छापा मारा। इस कार्रवाई को रोहतक, सोनीपत और मेरठ की टीम ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया है। टीम ने अल्ट्रासाउंड मशीन को सील करते हुए टीम ने आरोपी डॉक्टर और दलाल को पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. विकास सैनी ने बताया कि सिविल सर्जन डॉ. दीपा जाखड़ के निर्देशानुसार गुप्त सूचना के आधार पर एक टीम का गठन किया गया था। जानकारी मिली थी कि मेरठ के सीबी मेमोरियल अस्पताल में लिंग जांच की जाती है। इसके लिए टीम ने एक गर्भवती महिला को लिंग जांच करवाने के लिए तैयार किया और उसे जांच करवाने के लिए दलाल के साथ मेरठ भेज दिया। जैसे ही डॉक्टर ने महिला की अल्ट्रासाउंड जांच की वैसे ही टीम ने मौके पर छापामार कर कार्रवाई को अंजाम दिया। मौके पर टीम ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से महिला को दिए गए 30 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। इस मौके पर मेरठ के सीटीएम एमपी सिंह उपस्थित रहे और उनके समक्ष अल्ट्रासाउंड मशीन को सील किया गया। इस मामले मेें स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकुल बरमन, अस्पताल संचालक अमित चौहान, निलौठी झज्जर निवासी मकसूद, बड़वासनी सोनीपत निवासी सलमा, ढोला बागपत निवासी सरिता, वार्ड ब्वाय परमिंद्र, निहोरी मोहलका यूपी निवासी अजीत सैनी पर केस दर्ज किया है। इनमें वार्ड ब्वाय परमिंद्र पुलिस की गिरफ्त से फरार है। जांच टीम में रोहतक से डॉ. विशाल चौधरी, डॉ. संजीव मलिक, डॉ. विजय, मीनाक्षी और पुलिस विभाग की ओर से सरिता व दीपक शामिल थे। वहीं सोनीपत की टीम से डॉ. संदीप मलिक और मेरठ से नोडल अधिकारी डॉ. देवीदास एवं नवीन सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें