फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन की मौत, महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में तीन जगह हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी अनुसार बाइपास स्थित प्रजापति चौक के पास एक तेज रफ्तार कार ने गांव खेड़ा आलमपुर निवासी 50 वर्षीय सुभाष चंद को टक्कर मार दी। हादसे के बाद जहां वाहन चालक टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। वहीं मौके पर एकत्रित लोगों ने सुभाष को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी घटना में रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रोड पर भड़फ के पास बाइक और डंपर के बीच शनिवार को जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार 25 वर्षीय अनिल निवासी चिड़िया की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पत्नी कविता गंभीर रूप से घायल हो गई। अनिल ससुराल ओलांत से घर आ रहा था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को रेवाड़ी लेकर आई। वहीं पत्नी का इलाज चल रहा है। तीसरे हादसे में गांव भड़फ के पास ही तेज रफ्तार वाहन ने 72 वर्षीय बुजुर्ग ब्रह्मदत्त को टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने सभी घटनाओं में जांच करते हुए फरार वाहन चालकों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें