रोहतक। कैलाश कॉलोनी में दो दिन पहले खुदकुशी करने वाले पिता की अस्थियों का विसर्जन भी नहीं हो सका था कि 15 वर्षीय बेटे ने उनके जाने के गम में मंगलवार को फंासी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि पिता की मौत के बाद से बेटा सदमे में था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कैलाश कालोनी के रहने वाले 45 वर्षीय ऑटो चालक सुदर्शन लंबे समय से बीमार था। बीमारी से तंग आकर सोमवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बुधवार को उनकी अस्थियों का विसर्जन किया जाना था। सुबह करीब आठ बजे बेटे रोहित ने पहली मंजिल पर बने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। वह हाईस्कूल का छात्र था। परिजनों ने बताया कि रोहित का पिता सुदर्शन से बेहद लगाव था। पिता की मौत के बाद से वह गम में था। सिविल लाइन थाना एसएचओ श्रीभगवान ने बताया कि पिता की मौत की बाद से रोहित परेशान चल रहा था।