विवाहिता को जहर देकर मारने का प्रयास
रोहतक।
हसनगढ़ में शराबी पति ने विवाहिता को जहर देकर मारने का प्रयास किया। पीड़िता को पीजीआई में भर्ती कराया गया। पति पर केस दर्ज किया गया है।
गोहाना के उत्तम नगर के रहने वाले अनिल ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उसने बहन अनिला की शादी 26 साल पहले हसनगढ़ के संजीव के साथ की थी। आरोप है कि संजीव को शराब पीने की लत थी। शराब पीने का विरोध करने पर वह बहन के साथ मारपीट करता था। कई बार उसकी पिटाई की गई। आरोप है कि बहन को जहरीला पदार्थ देकर मारने का प्रयास किया गया। आनन-फानन में बहन को पीजीआई में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी पति पर केस दर्ज कर लिया है।