फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरखौदा रेलवे पुल पर क्रूजर और कैंटर की टक्कर, इस्माइला के छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सांपला। खरखौदा मार्ग स्थित रेलवे पुल के पास रविवार की सुबह अधिक कोहरे के चलते एक सवारियों से भरी क्रूजर को कैंटर ने टक्कर मार दी। इसमें क्रूजर में सवार छह लोग घायल हो गए। हालत गंभीर होने के चलते नवनी को पीजीआई रेफर किया गया है। सभी घायल इस्माइला गांव के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सुबह करीब आठ बजे इस्माइला का एक परिवार क्रूजर सवारी गाड़ी से सोनीपत की ओर रिश्तेदारी में जा रहे थे। खरखौदा मार्ग स्थित रेलवे पुल के पास सामने से आ रहे कैंटर ने क्रूजर में टक्कर मार दी। इससे क्रूजर सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों में इस्माइला निवासी नवीन कुमार (18 वर्षीय), मोहित (15 वर्षीय), प्रवीन (22 वर्षीय), हरिओम (51 वर्षीय) और प्रवीन (26 वर्षीय) शामिल हैं। गंभीर चोट के चलते नवीन को पीजीआई रेफर कर दिया और अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें