अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
रामपुरा मोड़ के नजदीक 29 जून की देर रात चोरी की नीयत से एक मेडिकल स्टोर और एक अन्य दुकान के ताले तोड़ने वाले आरोपियों को रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच कर रहे पुलिसकर्मी दिनेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामपुरा निवासी राजबीर और दिल्ली के नेहरू नगर निवासी विकास के रूप में हुई है। बताया कि पुलिस की गिरफ्तारी के बाद आरोपियों ने बताया कि 29 जून की देर रात उन्होंने चोरी करने की नीयत से दो दुकानों के ताले तो तोडे़ थे। इसी दौरान कंपनी से लौट रहे कुछ लोग वहां आ गए थे। इसके चलते दोनों को वहां से भागना पड़ा। पुलिस ने कुतुबपुर निवासी मेडिकल स्टोर संचालक हिमांशु की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।