फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख के इनामी विकास के गिरोह ने पेट्रोल पंपों पर की थी लूट, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गन प्वाइंट पर लेकर जसिया, जींद और लाखन माजरा के पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीन लाख के इनामी विकास गिरोह के गुर्गों ने वारदात को अंजाम दिया था। इसके अलावा पानीपत और आसपास के जिलों में भी गुर्गे पर केस दर्ज हैं। आरोपी के पास से पिस्तौल और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

एसटीएफ इंस्पेक्टर संदीप धनखड़, एएसआई तेजवीर सिंह और योगेश कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ ने टिटौली गांव के रहने वाले मनोज उर्फ मोनी को जसिया खिड़वाली मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने रोहतक और जींद में हाल ही में हुई पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी तीन लाख के इनामी विकास गिरोह का गुर्गा है। बताया कि छह वारदात में शामिल रहे थे। जेब खर्च पूरा करने के लिए वारदात को अंजाम दे रहे थे। एएसआई तेजवीर ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर भी पूछताछ की जाएगी।

पानीपत, सोनीपत में भी दर्ज हैं केस
पकड़े गए मनोज के खिलाफ लाखनमाजरा, गोहाना, समालखा, जीआरपी जींद, फरुखनगर, मुरथल, चांदनी बाग पानीपत और सदर थाना रोहतक में मामले दर्ज हैं। एसटीएफ मामलों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


बदमाशों को पकड़ने में यह रहे शामिल
एएसआई राजवीर सिंह, प्रमोद, सुरेंद्र, विकास चालक कृष्ण।

छह ने दिया था वारदात को अंजाम
पकड़े गए आरोपी मनोज ने बताया कि चांदी, जसिया पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को उसने अपने पांच अन्य साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। वह टिटौली के खेत में शराब पी रहे थे। इसी दौरान वारदात को अंजाम देने की साजिश तैयार की थी। वारदात को अंजाम देने के बाद दिल्ली भाग गए थे।

10 अप्रैल की रात की थी वारदात
रोहतक। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि 10 अप्रैल को जसिया के पेट्रोल पंप से करीब साठ हजार रुपये लूट लिए थे। यही नहीं विरोध करने पर कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई थी। पहले कार सवार चार बदमाशों ने रेकी थी। इसके बाद दो बदमाश बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे। इसके अलावा चांदी गांव के निकट और जुलाना में पेट्रोल पंप लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने जल्द फरार आरोपियों को भी पकड़ने का दावा किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें