फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मी लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
ढाबे पर झगड़ने वाले दो पुलिस कर्मचारी लाइन हाजिर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक
नया बास गांव में चार दिन पहले ढाबे पर खाना खाने के बाद आपस में झगड़ा करने वाले दो पुलिस कर्मचारियों को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले इन कर्मचारियों के खिलाफ एसपी ने सख्ती बरतते हुए ये निर्देश जारी किए हैं। एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि सांपला थाने के दो जवान सत्यपाल व अनिल कुमार चार दिन पहले ड्यूटी के दौरान नया बांस स्थित एक ढाबे पर गए थे। यहां खाना खाया। इसके बाद उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। यह विवाद तूल पकड़ा और शिकायत एसपी कार्यालय तक पहुंची। इसलिए दोनों को लाइन हाजिर करने के साथ जांच के भी निर्देश दिए गए हैं। ड्यूटी में कोताही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें