फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो :
विज्ञापन


थाने पहुंचा प्रेम प्रसंग का मामला, दोनों पक्षों को समझा कर किया शांत
- पीजीआई थाने में करीब दो घंटे रहा विवाद, परिजनों ने दूसरे समुदाय में बेटी देने से किया इनकार
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक
शहर के एक ब्यूटी पार्लर पर पनपा प्रेम प्रसंग का मामला बुधवार रात थाने पहुंच गया। दो समुदाय के प्रेमी जोड़े के शादी करने को लेकर उभरे विवाद में करीब दो घंटे तक पीजीआईएमएस थाने में गहमा गहमी का माहौल रहा। यहां लड़की के परिजनों ने दूसरे समुदाय में बेटी देने से साफ इनकार कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा कर मामला शांत कराया।
पुलिस के मुताबिक, नेकीराम कालेज से स्नातक करने वाली युवती अब एक तकनीकी संस्थान से पार्लर का कोस कर रही है। उसका मुसलिम समुदाय के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों सेक्टर 14 के एक पार्लर पर मिले थे। यहां दोनों ने करीब छह महीने साथ काम भी किया। अब वे शादी करना चाहते हैं। बुधवार को युवती एमडीयू में अपने दोस्तों के पास आई थी। यहां उसके परिवार के लोग भी पहुंच गए। युवती ने परिजनों से अपनी पसंद के लड़के से शादी करने की बात कही तो विवाद खड़ा हो गया। इसके लिए युवती के दोस्त उसे लेकर पीजीआई थाने पहुंचे। यहां युवती से प्रेम करने वाला युवक भी पहुुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर उन्हें समझाते हुए विवाद शांत करने का प्रयास किया। बाद में युवती के परिजनों ने दूसरे समुदाय में शादी नहीं करने की बात कही। इस पर युवती भी मान गई। इसके चलते सभी अपने घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजनौर के चांदपुर निवासी रेहान का कहना है कि वह युवती के साथ पार्लर पर काम कर चुका है। युवती उसे पसंद करती है और उससे शादी करना चाहती है। परिवार को इस पर एतराज है। इसलिए युवती से परिवार की मर्जी होने पर ही शादी करने की बात कही है। परिवार नहीं चाहेगा तो रिश्ता नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें