फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान को धमकी देने के मामले में सोशल मीडिया पर लारेंस व सलमान के भारत-पाक के समर्थकों के बीच वाकयुद्घ

विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान को धमकी : फेसबुक बना रणक्षेत्र, पाकिस्तानी फैन और लॉरेंस समर्थकों के बीच वाकयुद्ध
विज्ञापन

- गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई ने कुछ दिन पूर्व सलमान को दी थी मारने की धमकी, पुलिस भी मामले की जांच में जुटी

महबूब अली
रोहतक। भरतपुर की जेल में बंद गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई ने सलमान खान को धमकी देने वाले वीडियो को शेयर किया। इसके बाद तो उसकी फेसबुक वॉल रणक्षेत्र बन गई। उसके समर्थक इसे सही बताने लगे तो कमेंट बॉक्स में सलमान खान के पाकिस्तानी फैन भी कूद पड़े। उन्होंने लॉरेंस को इसका परिणाम भुगतने की चेतावनी तक दे डाली। इसके बाद दोनों पक्षों की ट्रोलिंग जारी है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

कुछ दिन पूर्व ही गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने अभिनेता सलमान खान को मारने की धमकी दी थी। इसके बाद बिश्नोई गैंग का गैंगस्टर संपत नेहरा सलमान को मारने के लिए मुंबई पहुंच गया था। हालांकि सिक्योरिटी अधिक होने के कारण कामयाब नहीं हो सका था। हरियाणा एसटीएफ ने बाद में संपत नेहरा को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


संपत और लॉरेंस की गिरफ्तारी के बाद भी लॉरेंस का फेसबुक एकाउंट लगातार अपडेट किया जा रहा है। 12 जून को ही लॅारेंस के नाम से बनाए गए फे सबुक एकाउंट पर सलमान को धमकी देने के संबंध में पोस्ट डाली गई थी। जिस पर लारेंस की फ्रेंड लिस्ट में शामिल दोस्त और सलमान खान के फैन आपस में भिड़ गए हैं। इस फैंस में कुछ पाकिस्तानी नागरिक भी हैं। लारेंस के दोस्त जहां उसकी धमकी का समर्थन कर रहे हैं। वहीं पाकिस्तान के अली राज, मोइन, कलकत्ता के सुनील आदि ने लारेंस को खुली चेतावनी देते हुए कहा है कि वह सलमान को तो दूर की बात, पहले उन्हें मारकर दिखाए। प्रतिदिन लॉरेंस व सलमान के समर्थकों के बीच वाकयुद्घ चल रहा है। उक्त मामले की अब पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है।

काला हिरण शिकार मामले को लेकर दी गई थी धमकी
पुलिस सूत्रों का कहना है कि काला हिरण शिकार मामले को लेकर लारेंस ने सलमान को धमकी दी थी। धमकी के बाद पुलिस भी अलर्ट हो गई थी। सलमान के घर की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।
विज्ञापन


संपत ने भेजे थे शूटर
सीआईए-2 प्रभारी आजाद सिंह ने बताया कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि कारौर के आनंद हत्याकांड को अंजाम दिलाने के लिए संपत ने ही शूटर भेजे थे। एक शूटर का पता लग गया है। जबकि अन्य का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द पुलिस संपत को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेंगी।

फोटो परिचय
एमए-1
लारेंस बिश्नोइ का फाइल फोटो
एमए-2
संपत नेहरा-फाइल फोटो
-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें