रोहतक। पुलिस ने चार दिन पहले दिल्ली रोड से चोरी हुई बाइक सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को वीरवार रात को सूचना मिली कि एक युवक चोरी की बाइक पर शहर से खरखौदा की तरफ जा रहा है। इस पर एक टीम को छापेमारी के लिए रवाना किया गया। पुलिस टीम ने बोहर नाका पर नाका लगाया। नाके पर एक संदिग्ध युवक से पूछताछ के लिए रोका गया। पूछताछ में युवक ने की पहचान गांव बलियाना निवासी शुभम के रुप में हुई। युवक के पास से 18 फरवरी को चोरी हुई बाइक भी बरामद हुई। आरोपी शुभम 10वीं पास है। आरोपी नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करता है। बरामद की गई बाइक आरोपी ने दिल्ली रोड़ स्थित संगरीला होटल के सामने से चोरी की थी। आरोपी इस बाइक को बेचने की फिराक में था।