फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग की स्कूटी चेकिंग के लिए रोकने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

स्कूटी चला रही थी किशोरी, पुलिस ने रोका तो किया हंगामा
- पुलिस से बहस का वीडियो वायरल, बिना चालान किए गाड़ी को छोड़ना पड़ा

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
नेकीराम चौराहे के पास शुक्रवार दोपहर चल रही चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने स्कूटी चलाती एक नाबालिग लड़की को रोका तो वह पुलिसकर्मियों से भिड़ गई। पावरहाउस चौक पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। लड़की की बहस से परेशान होकर आखिर पुलिस को उसकी स्कूटी को बिना चालान के ही छोड़ना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस नेकीराम चौराहे के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच दिल्ली रोड की तरफ से एक नाबालिग लड़की परिवार के युवक को स्कूटी पर बैठाकर यहां से निकली। पुलिसकर्मी ने चेकिंग के लिए स्कूटी रुकवा ली। लड़की और लड़के ने कहा कि वे पास के ही रहने वाले हैं। उन्हें जाने दिया जाए। फिर भी जब पुलिसकर्मियों ने कागज मांगे और बिना हेलमेट स्कूटी चलाने का कारण पूछा तो लड़की ने हंगामा कर दिया। पुलिसकर्मियों पर परेशान करने का आरोप लगा वह लगातार उनसे बहस करती रही। लड़की आरोप था कि नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान नहीं किया जाता जबकि स्थानीय निवासियों को चेकिंग के नाम पर परेशान किया जाता है। काफी देर तक जब किशोरी शांत नहीं हुई तो पुलिस अधिकारी ने बिना चालान किए उनको जाने दिया गया। पुलिस का कहना है कि हेलमेट नहीं लगाने के कारण स्कूटी रुकवाई थी।
विज्ञापन


कोट
नाबालिग की स्कूटी की चेकिंग के दौरान हंगामे का मामला संज्ञान में नहीं है। जानकारी कराई जाएगी
- गुरदेव सिंह, यातायात थाना प्रभारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें