फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन की कार पर की हवाई फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
विदाई के समय दुल्हन की कार पर की फायरिंग
विज्ञापन

- 34 दिन बाद मायके आई तो फिर की छेड़छाड़

- छेड़छाड़ का विरोध करने पर दी धमकी, 11 को दर्ज होंगे 164 के बयान
- आरोपी के खिलाफ पुरानी सब्जी मंडी थाने में छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी देने व आर्म्स एक्ट में केस दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एक सिरफिरे युवक ने पहले तो शादी के बाद विदाई के समय दुल्हन की कार पर हवाई फायरिंग कर दी। जब यह मामला पंचायती तौर पर निपट गया तो आरोपी ने 34 दिन बाद मायके आई विवाहिता का रास्ता रोककर उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में पाड़ा मोहल्ले के सोनू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में विवाहिता के पिता ने बताया कि चार जनवरी को उनकी बेटी की शादी थी। शादी समारोह खत्म होने के बाद दुल्हन की विदाई कर दी गई थी। जब दुल्हन कार में बैठकर विदा हो रही थी तो एक युवक ने कार की तरफ हवाई फायरिंग की। तब बारातियों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह हाथ नहीं आ सका। दुल्हन के विदा होने के बाद पिता ने पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को मौके पर बुला लिया। कॉलोनी के कुछ गण्यमान्य लोगों ने आपस में बातचीत करके मामले को निपटा दिया। युवक ने पंचायत के सामने वादा किया कि वह भविष्य में ऐसी कोई भी हरकत नहीं करेगा। इसके बाद थाने से शिकायत वापस ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


छेड़छाड़ का विरोध करने पर दी धमकी
सात फरवरी को विवाहिता अपने मायके में आई थी। उसके पिता का आरोप है कि युवक ने फिर से उनकी बेटी का रास्ता रोककर छेड़खानी शुरू कर दी। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता के पिता ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी और आर्म्स एक्ट का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मामले में जांच अधिकारी महिला हेड कांस्टेबल रेखा ने बताया कि 11 फरवरी को पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने 164 के बयान दर्ज करवाए जाएंगे। फिलहाल वह ससुराल में है।















































विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें