फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बच्चों की मां को घर लेकर पहुंचा युवक, कॉलोनीवासियों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक।
गुरुनानकपुरा कॉलोनी बुधवार राम को उस समय अफरातफरी मच गई जब एक युवक दो बच्चों की मां को लेकर अपने घर पहुंच गया। जबकि इस युवक पर महिला के अपहरण का भी केस दर्ज था। युवक के पहुंचने पर मोहल्लेवासियों ने दोनों को पड़ोस से भेजने की मांग को लेकर गोहाना अड्डे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने जैसे तैसे करके स्थिति को संभाला। बाद में युवक और महिला को हिरासत में ले लिया गया। तब मोहल्लेवासियों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

गुरु नानकपुरा के एक व्यक्ति ने कुछ दिन पहले अपनी पत्नी के अपहरण का केस दर्ज करवाया था। उसने नितिन नाम के युवक पर शक जाहिर किया गया था। महिला के दो बच्चे हैं। बुधवार को नितिन नाम का युवक महिला को अपने साथ लेकर मोहल्ले में आ गया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस कारण महिला अपने बच्चों को छोड़कर उसके साथ फरार हो गई थी। नितिन बुधवार को जैसे ही कॉलोनी में आया तो पड़ोसियों ने हंगामा कर दिया। पड़ोसियों का कहना था कि वह दोनों को मोहल्ले में नहीं रहने देंगे। उधर, महिला के पति ने भी दोनों बच्चों को महिला के पास भेज दिया। जब बच्चे महिला के पास पहुंचे तो उसने भी बच्चों को साथ रखने केस इनकार कर दिया। दोनों के मोहल्ले से नहीं जाने के विरोध मेें कॉलोनिवासियों ने गोहाना अड्डा पर जाम लगा दिया। मामला बढ़ता देख सब्जी मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद क्षेत्रवासियों ने जाम खोला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें