फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी की गिरफ्तारी की मांग के लिए दिया धरना
विज्ञापन

चरखी दादरी।
क्षेत्र के गांव में महिला से छेड़छाड़ के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महिला व कुछ लोगों का धरना बुधवार को भी लघु सचिवालय पर जारी रहा। पीड़िता का आरोप है कि तीन सितंबर को जब वह गली से गुजर रही थी तो एक व्यक्ति ने उसके साथ अश्लील व्यवहार किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि केस दर्ज करने के बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। महिला ने पुलिस पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार उसके न्यायाधीश के समक्ष भी बयान दर्ज हो चुके हैं लेकिन पुलिस ने अब तक आरोपी को पुलिस हिरासत में नहीं लिया है। वह कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर गुहार लगा जा चुकी है। महिला का आरोप है कि अब उस पर समझौता करने का दबाव डाला जा रहा है। वह दो दिन से लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठी है। पीड़िता ने हरियाणा सरकार से भी न्याय की गुहार लगाई है। धरने पर बैठी महिला ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह उपायुक्त कार्यालय में आत्महत्या करने को विवश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें