फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवकों ने महिला से मोबाइल और रुपये छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार युवकों ने महिला से मोबाइल और रुपये छीने
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
बाइक पर सवार तीन युवकों ने जान से मारने की धमकी देकर शुक्रवार रात को पाड़ा मोहल्ले में एक महिला से उसका मोबाइल व रुपये छीन लिये। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली के राज नगर की रहने वाली कनिका ने बताया कि वह किसी काम से रोहतक आई थी। रात करीब साढ़े दस बजे पाड़ा मोहल्ला स्थित हनुमान गली में पहुंची तो तीन बाइक सवार युवक आये। तीनों ने महिला को जान से मारने की धमकी देकर महिला से उसका मोबाइल व एक हजार रुपये लूट लिये। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह हाथ नहीं आ सके। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें