फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी सचिवालय बनाए जाने पर ग्रामीण असंतुष्ट, डीसी को ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
कोसली क्षेत्र के गांव रतनथल में कथित वृद्धा आश्रम के लिए रखी गई जमीन पर मिनी सचिवालय बनवा दिए जाने से ग्रामीणों में रोष है। इस सचिवालय का उद्घाटन भी गत दिवस कर दिया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए इसे नियम के विरुद्ध बताया है। सोमवार को ग्रामीण जिला उपायुक्त से मिले और इस बारे में ज्ञापन सौंपा। ग्रामीण मेनपाल, राजकुमार, पवन कुमार, सुरेंद्र सिंह, मीर सिंह का आरोप है कि गांव में वृद्धाश्रम के लिए पंचायत द्वारा जमीन सुरक्षित रखी गई थी। इस पर वृद्धा आश्रम का निर्माण होना था जिसका लाभ गांव के वृद्ध लोगों को मिलता। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सचिवालय गांव से 3-4 किलोमीटर दूर है और यहां पीने के पानी, बिजली और बैठने की व्यवस्था तक नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें