फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़ियानी में नकदी और गहनों पर हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कोसली।
गुड़ियानी स्थित एक घर से चोर नकदी एवं गहनों पर हाथ साफ कर गए। पुलिस ने बताया कि गुड़ियानी निवासी सुभाष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मां सुआ देवी गांव में स्थित पुराने मकान में रहती है। रविवार दोपहर घर पर कोई नहीं था। शाम को सुभाष आया तो दरवाजा खुला था। अंदर कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। इस दौरान कमरे में रखी संदूक से एक सोने का हार, एक बोरला, एक चेन तथा 3800 रुपये की नकदी गायब थी। उन्होंने चोर की सूचना कोसली थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना करने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें