फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...आखिर कौन है इन बेटियों का गुनहगार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। बलियाणा नहर में मंगलवार सुबह करीब आठ बजे गांव के कुछ बच्चे नहा रहे थे। तभी नहर में नहा रहे भालौठ के युवक से अचानक एक महिला का शव आकर टकराया। इससे युवक डर गया और उसने शोर मचा दिया। बात बस इतनी सी नहीं है। जेएलएन नहर में लगातार महिलाओं के शव मिल रहे हैं लेकिन पुलिस बस कागजी कार्रवाई तक सीमित हैं।

इन बेटियों के परिजनों की हिम्मत शायद दम तोड़ गई होगी और इस वजह से पहचान भी नहीं हो पाती है। आए दिन नहर में मिलने वाले इन शवों की पहचान की किसी को फिक्र नहीं है। जांच में अभी तक यह भी सामने नहीं आ पाया है कि शव किसका था और क्यों नहर में यह शव मिला है?
विज्ञापन


शव देखकर युवकों ने शोर मचाया
बलियाणा नहर में नहाते समय कुछ युवकों से शव टकरा गया। इससे युवक डर गया और उसने शोर मचा दिया। तभी आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। इसके बाद लोगों ने डंडे से शव को नहर के किनारे लगाया और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में आईएमटी चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकालकर कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतका की तलाशी ली तो उसके पास पहचान संबंधी कोई भी दस्तावेज नहीं मिले।

महिला ने शूट और सलवार पहन रखा है। उसके शरीर से लिपटी हुई एक चुन्नी भी मिली है। आईएमटी चौकी इंचार्ज गोवर्धन का कहना है कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतका के शरीर पर चोट के निशान नहीं है। पहचान नहीं होने के कारण शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। इसके अलावा आसपास के थानों में भी महिला का शव मिलने की सूचना दी गई है। उसका फोटो भी भेज दिया गया है, ताकि मृतका की पहचान हो सके।

आखिर पहले क्यों नहीं देखी गई लाश
शव मिलने के बाद पुलिस ने कई किलोमीटर तक पीछे जाकर नहर में नहाने के साथ पशु नहला रहे लोगों से पूछताछ की। ऐसे में सवाल यह है कि इतनी दूर तक शव बहता रहा और किसी को सूचना नहीं हुई। न तो पुलिस को पता चला और न ही स्थानीय लोगों ने इस बारे में सवाल किया। यह देखने में आया कि कई बार शवों को आगे बहा दिया जाता है। शव के दूर तक बहते चले जाने के कारण पहचान की संभावनाएं कम हो जाती हैं।

मेडिकल बोर्ड करेगा अर्द्धनग्न महिला के शव का पोस्टमार्टम
आईजी ऑफिस के पास जेएलएन नहर में रविवार को अर्द्धनग्न अवस्था में मिले महिला के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड करेगा। महिला के शव को देखकर पुलिस ने दुष्कर्म की आशंका जताई थी। इसके अलावा महिला के संवेदनशील अंगों पर भी चोट के निशान थे। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि पूरी सच्चाई तक पहुंचने के लिए मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बुधवार को ही मृतका का पोस्टमार्टम होगा।

बता दें कि नहर में मिली महिला के शूट की जेब में 40 रुपये और एक चाबी मिली थी। महिला के शरीर के आधे हिस्से पर कपड़े नहीं मिले थे। उसके संवेदनशील अंग पर भी चोट के निशान थे। इस कारण आशंका जताई गई थी कि महिला की दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर नहर में फेंक ा गया है।
विज्ञापन


15 दिन में मिले तीन महिलाओं के शव, नहीं हुई पहचान
पिछले पंद्रह दिनों में जेएलएन नहर में तीन महिलाओं के शव मिल चुके हैं, लेकिन अभी तक एक की भी पहचान नहीं हो सकी है। न तो पुलिस को मृतकाओं के पास पहचान संबंधी कोई दस्तावेज मिला और न ही पहचान करने की कोशिश की गई। 15 दिन पहले बोहर नाके के पास भी एक महिला का शव मिला था। उसकी आज तक पहचान नहीं हो सकी है। इसके अलावा हाल ही सामने आये दो मामले नए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें