केन्द्रीय उत्पाद शुल्क की टीम ने कार्रवाई करते हुए 2 करोड़ 13 लाख रुपये का टैक्स चोरी करने के मामले में जींद के दवा व्यापारी परमानंद को पकड़ा है। टीम ने मंगलवार को आरोपी को एसीजेएम लोकेश गुप्ता की कोर्ट में पेश किया। आरोपी को छह अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। परमानंद की जींद में लक्ष्मी मां फार्मा के नाम से दवाईयों की यूनिट है।
आरोप है कि परमानंद ने विदेश में दवाई सप्लाई के फर्जी बिल दिखाकर सरकार को करीब 2 करोड़ 13 लाख रुपये का चूना लगा दिया। कुछ दिन पहले ही मामले का खुलासा हुआ। इस पर कार्रवाई करते हुए केन्द्रीय उत्पाद शुल्क की टीम ने परमानंद को गिरफ्तार कर लिया। टीम के सदस्यों ने बताया कि परमानंद के पिछले 5 साल का आयात निर्यात का रिकॉर्ड खंगाला गया है। पांच साल से वह फर्जीवाड़ा कर रहा था।