फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवचरण हत्याकांड=परिजनों ने जताया जान का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


गढ़ी मोहल्ले में लगातार दूसरे दिन पुलिस को छापे मार तीन मकानों से पकड़ी 757 पेटी शराब
एक मकान में पार्षद के साले ने रखवाई थी 2880 बोतल शराब
- पुलिस जांच में खुलासा-शहर के विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से बिक्री के लिए शराब की सप्लाई कर रहे छोटू और राहुल
पुलिस ने महिला समेत छह के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। गढ़ी मोहल्ले में दूसरे दिन शुक्रवार को भी पुलिस ने अवैध रूप की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए छापामार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस को तीन मकानों से करीब 757 पेटी शराब बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि इनमें से एक मकान में भाजपा के वार्ड नंबर 3 के पार्षद तिलकराज के साले ने 240 पेटी यानि 2880 बोतल शराब रखवाई थी। हालांकि इस मामले में पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। पुलिस ने एक महिला सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने जल्द आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है।
सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने वीरवार को गढ़ी मोहल्ले में कार्रवाई करते हुए वार्ड नंबर तीन के पार्षद तिलकराज चौहान के साले छोटू और राहुल के मकान से करीब 400 पेटी शराब बरामद की थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को भी गढ़ी मोहल्ले में रामपाल के मकान में छापा मारा। इस दौरान वहां पर पार्षद के साले छोटू और राहुल द्वारा रखी गई 240 पेटी देसी शराब बरामद की गई।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस शकुंतला नाम की महिला के मकान पर पहुंची, जहां से 277 पेटी शराब बरामद हुई। मकान मालिक शकुंतला के अलावा सोमी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। बाद में पुलिस ने सुरेंद्र के मकान से 240 पेटी देसी शराब पकड़ी। सभी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। तीनों मकानों से बरामद शराब की कीमत करीब आठ लाख रुपये से अधिक बताई गई है। इस बारे में एसएचओ ने बताया कि जांच में सामने आया है कि पार्षद का साला कई स्थानों पर शराब सप्लाई कर रहा है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। ऐसे लोगों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।
-जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी

उधर, शिवचरण हत्याकांड में शिकायत वापस लेने को धमका रहे पार्षद के साले
रोहतक। गढ़ी मोहल्ले के शिवचरण की मौत के मामले में परिजनों ने जान का खतरा बताया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी पार्षद का साला छोटू और उसके साथ लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसके कारण परिवार के सदस्य दहशत में है। इस बारे में एसपी से मिलकर परिजनों ने सुरक्षा की गुहार लगाने की बात कही है।
विज्ञापन

बता दें कि गढ़ी मोहल्ले में शिवचरण का शव मिला था। परिजनों ने फंदे पर लटकाकर शिवचरण की हत्या का आरोप लगाया था। परिजनों की शिकायत पर वार्ड तीन के भाजपा पार्षद तिलकराज के साले छोटू और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। शिवचरण के पिता मनफूल का आरोप है कि पुलिस जानबूझकर आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। शिव चरण के परिजनों का आरोप है कि आरोपी शहर में ही घूम रहे हैं मगर पुलिस आरोपियों को पकड़ने में नाकाम है। सिटी थाना एसएचओ सुरेश कुमार का कहना है कि पीड़ित परिवार ने धमकी देने के मामले की शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें