फोटो : आरओएच 102
फोटो कैप्शन : छात्राओं से छेड़छाड़ मामले में शहर के एक स्कूल में जांच करने पहुंची बाल कल्याण समिति की टीम व बीईओ
बाल कल्याण समिति ने शुरू की जांच, शिक्षकों के लिए ब्यान
स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ मामले में जांच करने पहुंची बाल कल्याण समिति की टीम
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। छात्राओं से छेड़छाड़ मामले में शिक्षा विभाग के साथ जिले की बाल कल्याण समिति ने भी जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को समझते हुए मंगलवार को बाल कल्याण समिति की टीम खंड शिक्षा विभाग के साथ स्कूल पहुंची। जांच टीम ने स्कूल में जाकर शिक्षकों से बातचीत की।
शहर के एक सरकारी स्कूल में मंगलवार को बाल कल्याण समिति की टीम छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले जांच करने पहुंची। जांच टीम ने अपने साथ जिला शिक्षा कार्यालय से बीईओ को लिया। स्कूल जाकर जांच टीम ने स्कूल के शिक्षकों से पूछताछ की। बाद में स्कूल के सभी शिक्षकों के लिखित में बयान लिए गए। स्कूल के लगभग सभी शिक्षक प्राचार्य के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। जांच टीम में डॉ. राज सिंह सांगवान के साथ पूजा किरण व नीलम थी।
ये है मामला ---
बीती पांच जुलाई को शहर के एक स्कूल में प्राचार्य पर छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले की जांच के लिए एक टीम स्कूल आई। जांच टीम ने स्कूल की छात्राओं से अपनी समस्याओं को कोरी पर्ची पर लिखने की बात कही। जांच के दौरान स्कूल में ही दो ऐसी छात्राएं भी मिली हैं जिनका उनके घर पर पारिवारिक सदस्यों द्वारा यौन शोषण किया जाता है। टीम ने स्कूल की शिक्षिकाओं को उन छात्राओं की पहचान करने के निर्देश दिए। बाद में जांच टीम स्कूल के स्टाफ सदस्यों से भी बातचीत की।
शहर के एक स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ की जानकारी मिली। छात्राओं से जुड़ा मामला पाकर जिले की बाल कल्याण समिति की टीम ने भी इस मामले की अपने स्तर पर जांच करनी शुरू कर दी है। बाल कल्याण समिति की जांच टीम ने बीईओ को साथ लेकर स्कूल स्टाफ सदस्यों के लिखित बयान दर्ज किए हैं। मामले की जांच अभी जारी है। - डॉ. राज सिंह सांगवान, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, रोहतक