फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे सात लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे सात लाख
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सांपला।
रोहतककी जेपी कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर झज्जर जिले के गांव मातनहेल निवासी हरिओम से सात लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने हरिओम के ब्यान पर सचिन नामक युवक के खिलाफ 420 का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हरिओम ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसकी करीब डेढ़ साल पहले रोहतक की जेपी कॉलोनी निवासी सचिन से जान पहचान हो गई। उसने उसके सामने बेटे की नौकरी का जिक्र किया तो सचिन ने कहा कि वह उसके बेटे को नौकरी लगवा देगा। इसके लिए करीब सात लाख रुपये खर्च करने पड़ेंगे। सचिन ने हरिओम से नौकरी लगवाने के नाम पर सात लाख रुपये पहले ही ले लिए। उसके लड़के ने 23 मार्च 2017 को दिल्ली में नेवी का टेस्ट दिया। दो महीने बाद टेस्ट का रिजल्ट आया तो उसने लड़का फेल मिला। उसने सचिन से पैसे वापिस मांगे तो उसने कहा कि पैसे जिस व्यक्ति को दिए हुए हैं उसके पास से वापस नहीं आए हैं। ऐसे ही वह बार-बार गुमराह करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिओम ने अंत में पुलिस में शिकायत दी तो सचिन ने 15 जनवरी 2018 को रुपये वापस देने का वादा किया। 15 जनवरी को जब हरिओम ने पैसे लेने के लिए सचिन के पास फोन किया तो उसने फोन बंद कर लिया। जब घर गया तो परिवार के लोगों ने कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया। हरिओम ने इसकी शिकायत अपराधा शाखा रोहतक में शिकायत दी। अपराध शाखा ने सांपला पुलिस को केस पर कार्रवाई के लिए भेज दिया। सांपला पुलिस ने बुधवार को हरिओम के बयान पर सचिन के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें