दो घंटे तक चला पोस्टमार्टम, पुलिस ने रखे मृतका के नाखून व हार्ट
मृतका के चेहरे पर नाखूनों की खरोचों के निशान थे। वहीं मुंह में तौलिया ठूंसा हुआ था। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने उसके मुंह पर तौलियां ठूंस किसी तकिये या अन्य कपड़े से मुंह दबाकर उसकी हत्या की। बेड पर बिखरे कपड़ों को देख कर यह कहा जा सकता है कि रीना ने आरोपियों का काफी देर तक मुकाबला किया। इस दौरान उसने भी अपने नाखूनों से आरोपी को नोंचा होगा। इसलिए पुलिस ने जांच के लिए मृतक के नाखून रखे हैं। पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल से महिला का पोस्टमार्टम करवाया। करीब साढ़े पांच बचे शुरू हुआ महिला का पोस्टमार्टम देर शाम करीब साढ़े सात बजे तक हुआ। इस दौरान पुलिस ने महिला के नाखून, हार्ट व अन्य अंगों को जांच के लिए रखा। इन्हें भविष्य में जांच के लिए संरक्षित किया जाएगा। इसके अलावा मौत के कारणों का पता करने के लिए विसरा जांच के लिए लैब में भेजा।
बयान देने से भाई भी हटा पीछे, बाद में उसी की शिकायत पर केस दर्ज
महिला से दुष्कर्म हुआ, उसकी हत्या हुई, घर में लूटपाट भी हुई। पड़ोस के लोग सभी जानते थे। लेकिन जब महिला की हत्या के मामले में पुलिस बयान दर्ज करने लगी तो पड़ोस के लोग ब्यान देने से पीछे हट गए। यहां तक कि कुछ दूरी पर रहने वाला उसके भाई व भतीजा भी बयान देने के लिए आगे नहीं आए। पुलिस के काफी देर तक समझाने के बाद उसका भाई बयान देने के लिए राजी हुआ। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया।
दुष्कर्म या लूट के इरादे से हत्या, यह लगाए जा रहे कयास
अंदेशा लगाया जा रहा है कि बदमाश घर में चोरी करने के इरादे से घुसे थे। इस दौरान नियत खराब होने पर उन्होंने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने शायद बदमाशों को पहचान लिया हो जिस कारण उन्होंने उसकी हत्या कर दी और इसके बाद बदमाश लूटपाट कर वहां से फरार हो गए। वहीं, आशंका यह भी जताई जा रही है अज्ञात ने महिला से दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी। बाद में लूटपाट दिखाने के लिए अलमारी व फ्रिज खोल दिया और घर में सामान बिखरा दिया। क्योंकि अलमारी में रखे हुए सामान के बारे में रीना के अलावा किसी अन्य को नहीं पता। इसलिए क्या सामान चोरी हुआ, इसका पता नहीं चल पाया है।
25-30 साल से पति से अलग रह रही थी
महिला के भाई ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की शादी साढौरा निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। करीब 25-30 साल पहले उसकी पति से अनबन हो गई थी। जिसके बाद वह अपने मायके आकर रहने लग गई थी। कुछ साल पहले दोनों बेटियों की शादी होने के बाद वह अपने घर में अकेली रहती थी।
एक साल बाद रिटायर्ड होती वीना
मृतक की पति से अनबन के बाद से वह कॉलोनी में रहती थी और हर रोज सुबह चार बजे सैर करने के लिए जाती थी। इसके बाद स्वयं ही घर की सफाई व अन्य कार्य कर कार्यालय में जाती थी। उसकी सेवानिवृत्ति में लगभग एक साल ही बाकी था। रीना की मौत की खबर सुनकर उसकी दो बेटियां व दामाद पहुंच गए। उसकी मौत पर दोनों बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पैनल से करवाया पोस्टमार्टम, विसरा जांच के लिए भेजा
महिला के मर्डर की सूचना पर वे मौके पर गए थे। प्राथमिक जांच में महिला से दुष्कर्म कर उसके घर में लूटपाट करना पाया गया है। घर से आरोपितों ने क्या सामान लूटा है, इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। मृतक महिला को ही घर के सामान के बारे में पता था। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ हत्या, दुष्कर्म व लूटपाट के आरोप में केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला का डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या कैसे हुई इसके बारे में बताया जा सकेगा।