रोहतक। कसरेंटी गांव में किसी ने मकान में घुसकर अलमारी में रखी लाइसेंसी रिवाल्वर और हजारों रुपये की नकदी निकाल ली। वारदात के समय युवक प्रवीण पाकस्मा गांव में कुश्ती देखने गया हुआ था। सांपला पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ घर में घुसकर चोरी का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक कसरेंटी निवासी प्रवीण ने शिकायत दी है कि उसके पास लाइसेंसी रिवाल्वर है, जो अलमारी में रखा था। सुबह वह कुश्ती देखने के लिए पाकस्मा चला गया। शाम को वापस आकर देखा तो अलमारी खुली पड़ी थी। अंदर से रिवाल्वर, सोने की चेन, अंगूठी और मोबाइल फोन गायब था। उसने घर वालों से पूछताछ की, लेकिन कहीं सुराग नहीं लग सका।