फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत कालोनी दंपती फांसी लगाकर आत्म हत्या मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पांच माह पहले प्रेम विवाह करने वाले दंपती ने आर्थिक तंगी के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। जिसमेंयुवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी का पीजीआई में उपचार चल रहा है। युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने परिजनों के हवाले कर दिया है, जिसे लेकर वह बिहार चले गए हैं।
विज्ञापन

बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले कृष्णा ने बिहार की ही सुनीता के साथ पांच माह पहले प्रेम विवाह किया था। प्रेम विवाह करने के बाद दोनों घर से भागकर रोहतक की अमृत कॅालोनी में आकर रहने लगे थे। कृष्णा राजमिस्त्री था। सोमवार देर रात कृष्णा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। इसी बीच उसकी पत्नी सुनीता ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। हालांकि समय रहते उसे बचा लिया गया था। फिलहाल उसका पीजीआई में उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार, सुनीता ने बयान दिया है कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह कई दिनों से बीमार चल रही थी। इलाज के लिए रुपयों का बंदोबस्त करना मुश्किल हो रहा था। इसी वजह से दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। आर्थिक तंगी के कारण ही कृष्णा ने फांसी लगा ली थी। दोपहर के समय युवक और युवती के परिजन रोहतक पहुंचे। दोनों पक्षों ने पुलिस कार्रवाई से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन



मृतक की पत्नी ने बयान दिया है कि आर्थिक तंगी के कारण उसका पति परेशान रहता था। युवक के परिजनों को शव सौंप दिया गया है।
- कमलदीप, थाना प्रभारी शिवाजी कॉलोनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें