फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित को मिली सुरक्षा, जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मस्तनाथ नगर में कुश्ती के नेशनल खिलाड़ी को गोली मारने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में पीड़ित पक्ष के लोग बुधवार को एसपी से मिले। एसपी ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। साथ ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा की दृष्टि से दो पुलिसकर्मी उपलब्ध कराए।
विज्ञापन

बता दें कि बोहर निवासी नेशनल स्तरीय कुश्ती खिलाड़ी दीपक के पिता मनजीत सिंह प्रॉपर्टी डीलर हैं। सोमवार देर शाम मस्तनाथ नगर में मनबीर अपने कार्यालय पर साथियों के साथ बैठा हुआ था। इसी बीच हमलावर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। प्रॉपर्टी डीलर को तीन गोलियों मारीं। घायल को पीजीआई में भर्ती कराया था। जबकि कार्यालय में बैठे मनवीर के साथियों ने किसी तरह भागकर जान बचाई थी। पीड़ित की शिकायत पर रिंकू, आदित्य, विक्की और राकेश के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बताया कि विक्की और राकेश बुलेट से पटाखा छोड़ते थे, जिससे लोगों को परेशानी होती थी। इससे तंग होकर मनजीत ने विक्की की पिटाई कर दी थी। इसी पिटाई का बदला लेने को विक्की के भाई ने साथियों संग मिलकर मंजीत की हत्या करनी चाहिए।
बुधवार को नांदल भवन के प्रधान ओमप्रकाश, पार्षद जयभगवान समेत काफी संख्या में लोग एसपी जशनदीप सिंह रंधावा से मिले। एसपी ने सीआईए को मामले की जांच सौंपी है। वहीं पीजीआई में दाखिल घायल की हालत में सुधार बताया गया है।
विज्ञापन


- गांव वासी एसपी से मिले, एसआईटी का गठन किया
इस मामले में बुधवार को पार्षद जयभगवान और गोहाना अड्डा ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कपिल नागपाल ने एसपी से मुलाकात की। कपिल नागपाल ने बताया कि लोगों की बात सुनने के बाद जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया। इसके साथ ही इंचार्ज डीएसपी पृथ्वी सिंह को बनाया गया है। मामले की जांच सीआईए-2 को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें