फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर से बात करने के शक में देवरानी ने मोबाइल पर धमकाया तो भाभी ने जहर निगलकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
देवर से बात करने के शक में देवरानी ने मोबाइल पर धमकाया तो भाभी ने जहर निगलकर दी जान
विज्ञापन

- नेवी के जवान की पत्नी ने तनाव में निगला जहर, सास के बयान पर पुलिस ने धमकाने वाली देवरानी के खिलाफ दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
जसबीर कॉलोनी में नेवी में तैनात जवान की पत्नी ने जहरीला पदार्थ निगल कर जान दे दी। जान देने की वजह रिश्ते के देवर से बात करने के शक में देवरानी की फोन पर मिली धमकी बताई गई है। शनिवार को आए फोन के बाद से ही विवाहिता तनाव में थी। पुलिस ने मृतका की सास के बयान पर केस दर्ज कर लिया है।
रविवार सुबह मूलरूप से गढ़ी सिसाना हाल जसबीर कॉलोनी निवासी की रेनू की तबीयत बिगड़ गई। चाय पीने के बाद उल्टियां कर रही बहु से सास ने पूछा तो उसने जहर खाने की बात कही। इस पर उसे पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में जसबीर कॉलोनी निवासी शकुंतला ने बताया कि वह मूलरूप से गढ़ी सिसाना के रहने वाले हैं। उनका बेटा योगेंद्र नेवी में जवान है। उसकी शादी रेनू से करीब नौ साल पहले हुई थी। रेनू एक एकेडमी से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। यहां उन्हीं के गांव का मोहित रेनू के साथ कोचिंग ले रहा था। मोहित की पत्नी नेहा और परिवार के अन्य सदस्यों ने 26 मई को रेनू के मोबाइल पर कॉल करके उसे भला बुरा कहा। उसे कहा कि तू मोहित से बात करती है। इसके बाद से रेनू तनाव में थी। रविवार सुबह रेनू ने उसे चाय दी। कुछ देर बाद ही रेनू उलटियां करने लगी। पूछने पर जहर खाने की बात बताई। वह तुरंत रेनू को निजी अस्पताल ले गईं। जहां उसकी मौत हो गई। उनका आरोप है कि रेनू ने आरोपियों की धमकियों के बाद तनाव में आकर जहर खाया है।
विज्ञापन

थाना अर्बन एस्टेट प्रभारी ने बताया कि रेनू नाम की महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। रेनू की सास के बयान पर नेहा, उसके माता-पिता व अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें