फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़वासनी गैंग को हथियार सप्लाई करने वाला आरोपी राजकुमार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़वासनी गैंग को हथियार सप्लाई करने वाला आरोपी राजकुमार गिरफ्तार
विज्ञापन

- सत्यवान मलिक हत्याकांड में प्रयोग किये गये थे आरोपी द्वारा सप्लाई किये गये हथियार
- आरोपी ने यूपी बागपत स्थित टिकरी गांव में अपने घर में ही लगा रखी अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पुलिस की एंटी व्हीकल टीम ने संदीप बड़वासनी गैंग को हथियार सप्लाई करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यूपी के बागपत का रहने वाला आरोपी राजकुमार उर्फ राजू बड़वासनी गैंग के मुखिया संदीप की हत्या के बाद उसके गुर्गे अजय उर्फ बिट्टू को हथियार सप्लाई करता था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने अपने ही घर में अवैध हथियार की फैक्ट्री लगा रखी थी। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया यहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

एवीटी इंचार्ज इंस्पेक्टर मनोज वर्मा ने बताया कि कुख्यात संदीप बड़वासनी की फरवरी 2017 में हत्या हुई थी। संदीप बडवासनी के साथियों को शक था कि संदीप की हत्या में रोहतक के वकील सत्यावन मलिक का हाथ है। संदीप बड़वासनी की हत्या के बाद गैंग को अजय उर्फ बिट्टू चलाता है। संदीप बडवासनी की हत्या का बदला लेने के लिए अजय उर्फ बिट्टू ने अपने साथियों के साथ मिलकर 11 दिसंबर 2017 को शीला बाईपास पर गोली मारकर सत्यवान मलिक की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस रूपेंद्र उर्फ नान्हा, राजेश, अजय उर्फ बिट्टू, विकाश उर्फ फौजी, विकाश उर्फ एक्शन, सुमित, कृष्ण उर्फ सेठा, दलीप रेड्डी, रविन्द्र खाती, ललित उर्फ लक्की निवासी गांव मंडोरा सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों से 22 अवैध हथियार बरामद किये गये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब पुलिस ने हथियारों के बारे में पूछताछ की तो सामने आया कि यूपी के बागपत गांव वसा टिकरी निवासी राजकुमार उर्फ राजू काफी समय से अजय उर्फ बिट्टू गैंग (संदीप बड़वासनी गैंग) को अवैध हथियार सप्लाई करता था। एसआई धर्मबीर और अशोक की टीम ने राजकुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी ने अपने घर में ही अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री लगा रखी थी। वकील सत्यवान मलिक हत्याकांड में भी आरोपी के द्वारा सप्लाई किये गये हथियार ही प्रयोग किये गये थे। आरोपी राजू कई तरह के हथियार बनाने में माहिर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें