फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित : भतीजी का मकान खरीदने के लिए उसके 42 लाख रुपये चोरी के डर से रखे पड़ोसी के घर

विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित........... पीए नहीं क्लर्क था मदनलाल शर्मा
विज्ञापन




चोरी के डर से पड़ोसी एमडीयू क्लर्क के घर रखे भतीजी के 42 लाख रुपये, फिर भी हो गए चोरी

- मकान खरीदने के लिए 42 लाख रुपये में बेची थी जमीन, पड़ोसी के दो लाख और आभूषण भी ले गए चोर

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
दो चोरों ने सोमवार सुबह एमडीयू क्लर्क मदनलाल शर्मा के मकान का ताला तोड़कर 44 लाख कैश और छह लाख रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। चोरों ने पूरी वारदात महज 25 मिनट में अंजाम दी। ये पूरा वाकया सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। चोरी गए 44 लाख रुपये में से 42 लाख रुपये पड़ोसी रामसिंह ने मदनलाल के घर में अपने यहां चोरी होने के डर से रखे थे। ये रुपये रामसिंह की भतीजी ने मकान खरीदने के लिए ने उन्हें दिये थे। इस संबंध में पीजीआई थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी कर केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में आदर्श नगर निवासी रामसिंह ने बताया कि वह रोडवेज विभाग से रिटायर्ड है। कुछ दिन पहले गांव बैंसी में रहने वाली उसकी भतीजी सुशील कौर ने उन्हें मकान खरीदने के लिए 42 लाख रुपये कैश दिये थे। सुशील कौर ने गांव किलोई में अपनी दो किले जमीन बेची थी।
विज्ञापन

रामसिंह ने बताया कि वह रविवार सुबह अपनी पुत्रवधू के मकान के मुहूर्त पर दिल्ली गये थे। दिल्ली जाने से पहले सुबह ही उन्होंने मकान में रखे भतीजी के 42 लाख रुपये अपने पड़ोसी मदनलाल शर्मा को दे दिये। उनके सूने मकान से कहीं चोरी न हो जाये। मदनलाल शर्मा एमडीयू में क्लर्क हैं। अपनी पत्नी संतोष शर्मा के साथ पड़ोस के मकान में रहते हैं। रामसिंह रविवार देर रात घर आये। सोमवार सुबह मदनलाल ड्यूटी पर चले गये। उनके जाने के कुछ देर बाद उनकी पत्नी घर के अंदर के दरवाजे का ताला लगाकर दवाई लेने चली गई। मकान के मुख्य गेट का ताला नहीं लगा था।
करीब 25 मिनट बाद जब वह वापस आई तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी पति को दी। मदनलाल ने घर आकर छानबीन की तो चोरों ने घर से रामसिंह के 42 लाख रुपये सहित मदनलाल के आभूषण और दो लाख रुपये चोरी कर लिये थे। मामले की सूचना पुलिस को वारदात की सूचना दी गई। इसके बाद पीजीआई थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर केस दर्ज किया।

पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से खुला राज
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तो पड़ोसी पब्लिक हेल्थ से रिटायर्ड अधिकारी रमेश घुसाई के मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। फुटेज में मदनलाल के मकान के सामने दो युवक खडे़ नजर आ रहे थे। इसके बाद एक युवक मकान के अंदर घुस जाता है जबकि दूसरा बाहर ही खड़ा रहा है। मकान के अंदर घुसने वाला युवक करीब 25 मिनट बाद एक बैग लेकर मकान से बाहर निकलता है। हालांकि फुटेज में आरोपियों के चेहरे स्पष्ट नहीं दिखाई दे रहे हैं। इस कारण पुलिस आसपास लगे अन्य कैमरों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं।

घर में हुई 50 लाख रुपये की चोरी
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि चोरों ने घर से करीब 50 लाख रुपये की चोरी की है। इसमें 44 लाख रुपये कैश और करीब छह लाख रुपये के आभूषण शामिल हैं। सीसीटीवी फु टेज में सामने आया कि चोर वारदात के बाद आदर्श नगर से पीजीआई ओपीडी की तरफ चले गये। वारदात में तीसरे आरोपी के शामिल होने की भी आशंका जाहिर की जा रही है। तीसरा आरोपी रेकी कर रहा था कि मदनलाल या उनकी पत्नी घर की तरफ आ रहे है या नहीं।

सीसीटीवी कैमरे का समय 20 मिनट चल रहा था पीछे
पुलिस जांच में सामने आया कि जिस सीसीटीवी कैमरे से फुटेज ली गई उसका समय करीब बीस मिनट पीछे चल रहा था। कैमरे से मिली सीसीटीवी फुटेज के अनुसार चोर 9 बजकर 55 मिनट पर मकान में घुसा। इसके बाद 25 मिनट बाद 10 बजकर 20 मिनट पर चोरी करके मकान से बाहर आ गया। जबकि घड़ी के अनुसार चोर 9 बजकर 35 मिनट पर मकान के अंदर गया और 10 बजकर 5 मिनट पर बाहर आ गया।

सिर्फ चार लोगों को थी कैश की जानकारी
मदनलाल के मकान में 42 लाख रुपये होने की जानकारी सिर्फ चार लोगों को थी। इनमेें मदनलाल के अलावा उनकी पत्नी संतोष, रामसिंह और उनकी पत्नी अवतार कौर शामिल हैं। पीजीआई थाना पुलिस ने केस दर्ज कर हर पहलु से मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सीसीटीवी में कैद दोनों आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


वर्जन
केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फु टेेज में दोनों आरोपियों के चेहरे साफ दिखाई नहीं दे रहे हैं। इस कारण अन्य जगह लगी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
- इंस्पेक्टर गरिमा, एसएचओ पीजीआई थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें