फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज प्रताड़ना से तंग आकर एक साल के बेटे के साथ कुएं में कूदकर महिला ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक।
सांपला थाना क्षेत्र के गांव मुंगान में दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने एक साल के बेटे के साथ जान दे दी। महिला ने सोमवार रात बेटे को गोद में लेकर कुएं में छलांग लगा दी। ग्रामीण की सूचना पर दोनों के शव को बाहर निकाला गया। मृतका के पिता के बयान पर पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगोें पर दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
जींद के गांव गतौली निवासी मृतका के पिता रामेश्वर सिंचाई विभाग से रिटायर्ड हैं। रामेश्वर ने बेटी प्रोमिला की शादी 2015 में मुंगान के बिजेंद्र के साथ की थी। बिजेंद्र रोहतक में एक फैक्ट्री में काम करता है। रामेश्वर का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही बिजेंद्र और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने दहेज की मांग को लेकर प्रोमिला को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मायके पक्ष की तरफ से कई बार दहेज की मांग पूरी कर दी गई, लेकिन ससुराल पक्ष की हरकतों में सुधार नहीं आया। आरोपी पति बिजेंद्र शराब पीकर प्रोमिला के साथ मारपीट भी करने लगा। प्रोमिला का एक साल का बेटा संस्कार भी था। लगातार दहेज प्रताड़ना से तंग आकर प्रोमिला सोमवार शाम को अपने बेटे के साथ घर से चली गई। प्रोमिला अपने बेटे को गोद में लेकर घर से कुछ ही दूरी पर बने कुएं में कूद गई। ससुराल पक्ष के लोग रात में उसकी तलाश कर रहे थे, तभी करीब 10 बजे किसी ग्रामीण ने कुएं में कूदने की जानकारी दी। इसके बाद कंसाला पुलिस चौकी को शिकायत दी गई। चौकी इंचार्ज जसवंत सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे। रात को ग्रामीणों की मदद ने दोनों के शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन महीने पहले प्रोमिला के इकलौते भाई ने की थी आत्महत्या
प्रोमिला की मौत के बाद रामेश्वर का पूरा परिवार उजड़ गया। अभी तक वह अपने इकलौते बेटे की मौत का गम भूला नहीं पाए थे कि बेटी ने भी आत्महत्या कर ली। तीन महीने पहले ही उनके इकलौते बेटे पवन ने भी घरेलू कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसका पत्नी के साथ कुछ मनमुटाव था। अब प्रोमिला ने अपने बेटे के साथ आत्महत्या कर ली। अब रामेश्वर की दो ओर बेटी है। प्रोमिला की मौत के कारण पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। चौकी इंचार्ज जसवंत सिंह का कहना है कि मामले मेें जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।












विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें