फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के आरोप में पांच वेंडर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम दो यात्रियों के साथ मारपीट के मामले में पांच वेंडरों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जीआरपी थाना प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि हिसार निवासी बलजीत एवं गोविंद शुक्रवार शाम गुरुग्राम से ट्रेन में सवार होकर स्थानीय रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। यहां इनका वेंडरों से किसी बात को लेकर झगड़ा गया। युवकों ने आरोप लगाया कि आरपीएफ और जीआरपी के जवानों के सामने ही उनसे मारपीट की गई। घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दोनों को छु्ट्टी दे दी गइ। जीआरपी ने गोविंद की शिकायत पर अज्ञात पांच-छह वेंडरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, मामले की जांच के लिए आरपीएफ की टीम भी रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां प्राथमिक जांच के बाद धर्मानंद और विरेंद्र को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें