फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैर में गोली लगने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खोल।
गांव मंदौला-बोहका रोड पर युवक के पैर में गोली लगने के मामले में पुलिस अभी उलझन में है। घटना में जिस युवक विकास को गोली लगी थी, वह एक मामले में फरार चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने विकास को गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार गत दिनों बोहका नहर के पास कार सवार युवकों ने विकास नाम के युवक को गोली मार दी थी। विकास के साथ उस समय संदीप बोहका भी था, जो भाग गया। पुलिस ने विकास को अस्पताल में भर्ती कराया, विकास एक मामले में फरार चल रहा था। अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जांच अधिकारी एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि विकास ने आरोप लगाया है कि उस रात संदीप एवं एक अन्य ने उसकी बाइक रुकवा ली। इसके बाद पिस्तौल से फायर कर दिया जिससे उसके पैर में गोली लगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें