फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े सूने घर के ताले तोड़ चोरों ने उड़ाया हजारों का सामान व दस्तावेज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

यमुनानगर। बुड़िया थाना क्षेत्र के गांव दादूपुर में चोरों ने दिनदहाड़े सूने घर का ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान व जरूरी दस्तावेज चोरी करने का मामला सामने आया हैं। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले की जांच की। जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। बिहार के बेटिया जिला के गांव असमपुर निवासी नागेश्वर यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने साथियों संग क्षेत्र में धान की रोपाई के लिए दादूपुर में आए हुए है और दादूपुर में ही किराए के घर में रह रहे है। रोजाना की तरह शनिवार सुबह करीब छह बजे वह घर को ताला लगाकर धान की रोपाई करने के लिए चले गए थे। शनिवार देर शाम के वक्त जब वह घर पहुंचा तो उसने देखा कि घर का ताला टूटा पड़ा हुआ था। घर के अंदर जाकर देखा तो कमरे में इधर उधर सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि चोरों ने कपड़ों से भरा उनका बैग, सैकड़ों रुपये की नकदी, एक मोबाइल, एक बैग चावल, एक बैग आटा, दाल व सब्जी का सामान आदि चोरी कर लिया। इसके अलावा आधार कार्ड समेत अन्य जरूरी दस्तावेज गायब थे। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना करने के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
दिनदहाड़े ताला तोड़ चोरों ने उड़ाया सामान व दस्तावेज
पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ किया केस दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें