फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन जगहों से दो बाइक और एक स्कूटी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
जिले मेें दोपहिया वाहन चोर एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। रविवार को मॉडल टाउन थाना पुलिस ने बाइक और स्कूटी चोरी के दो मामले दर्ज किए। जबकि एक मामला धारूहेड़ा थाने में बाइक चोरी का दर्ज किया गया। मोहल्ला नालबंदा निवासी आयशा ने मॉडल टाउन थाने में दी शिकायत में कहा है कि वह रविवार शाम स्कूटी नेहरू पार्क के बाहर खड़ी कर पार्क में घूमने गई थी। कुछ देर बाद लौटी तो स्कूटी चोरी हो चुकी थी। वहीं गांव सहारनवास निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शक्ति नगर स्थित एक मेडिकल एजेंसी के बाहर बाइक खड़ी कर किसी काम से गया था। घंटे भर बाद लौटा तो बाइक चोरी हो चुकी थी। खोजबीन के बावजूद बाइक का पता नहीं लगा। इसी तरह धारूहेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में पतासा वाली गली निवासी अशोक कुमार ने बताया कि रविवार शाम को वह सेक्टर-4 में किसी दोस्त के यहां काम से आया था। कुछ देर बाद घर के बाहर लौटा तो उसकी बाइक चोरी हो चुकी थी। खोजबीन के बावजूद बाइक का पता नहीं चला तो मामले की जानकारी सेक्टर-6 पुलिस चौकी में दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें