फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा बाल संरक्षण आयोग भी सौंपेगा सोशल इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा बाल संरक्षण आयोग भी सौंपेगा सोशल इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट
विज्ञापन

- राजसमंद के होटल से 67 बच्चियों के बरामद होने का मामला
- राजसमंद बाल कल्याण समिति भी कर रही मामले की जांच, बरामद बच्चियों में चार हरियाणा की
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। राजसमंद से बरामद हरियाणा की चार बच्चियों के मामले में अब हरियाणा बाल संरक्षण आयोग भी राजसमंद बाल कल्याण समिति को अपनी सोशल इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट सौंपेगा। हरियाणा बाल संरक्षण आयोग ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पांच दिन पहले राजसमंद के होटल में छापेमारी कर पुलिस ने यूपी, ओडिशा, नेपाल समेत विभिन्न स्थानों की 67 बच्चियों को बरामद किया था। इनमें चार बच्चियां हरियाणा के रोहतक, पानीपत व भिवानी की थीं। राजसमंद बाल कल्याण समिति और पुलिस मामले की जांच कर रही है। हरियाणा बाल संरक्षण आयोग के सदस्य बालकृष्ण गोयल ने बताया कि राजसमंद बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों नेे उन्हें पत्र भेजा है। जिसमें कहा गया है कि बच्चियां अपनी मर्जी से गई थी या फिर परिजनों ने ही उन्हें होटल में भेजा था। इसकी जांच पड़ताल करने को कहा है। इसके लिए आयोग ने सोशल इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट तैयार करानी शुरू कर दी है। बरामद बच्चियों को अभी परिजनों को नहीं सौंपा गया है। राजसमंद की बाल कल्याण समिति इसकी जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें