फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kk

विज्ञापन
विज्ञापन
मामला : सिटी पुलिस नाका तोड़ने वाली काले रंग की स्कोडा कार ने वीरवार रात 500 पुलिसकर्मियों को छकाया
विज्ञापन

फॉलोअप का लोगों लगाएं
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
वीरवार देररात 500 पुलिसकर्मियों को 45 मिनट तक छकाने वाली दिल्ली नंबर की स्कोडा कार को पुलिस ने जब्त कर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शनिवार को कोर्ट में पेश करेगी। कार में सवार दूसरे साथी को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक नाका तोड़ने के दौरान राइडर एक सिपाही भी घायल हुआ था जो अब स्वस्थ है।
वीरवार देररात फिल्मी स्टाइल में सिटी पुलिस का नाका तोड़ने वाली काले रंग की स्कोडा कार चालक निवासी भरपुर कॉलोनी गोल्डी उर्फ रोहित को पूछपाछ के बाद केस दर्ज कर लिया। वहीं कार में मौजूद दूसरे साथी आजादगढ़ निवासी ऋषि को पूछताछ के बाद छोड़ दिया। पूछताछ में गोल्डी ने बताया कि वह गोहना रोड स्थित गोशाला में गाय को चारा डालने गया था। तभी वहीं किसी से बहस होने लगी। बहस की आवाज सुनकर किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। उसने बताया कि पीसीआर को आता देख मैंने अपने साथी ऋषि को कार में बैठाकर वहीं से भाग निकला। जिस दौरान सिटी पुलिस नाका तोड़ दिया। पुलिस के बताया कि भरपुर कॉलोनी निवासी गोल्डी उर्फ रोहित काफी ज्यादा शराब के नशे में घुत था। नाका तोड़ने के दौरान राइडर एक के सिपाही जगजीत को चोटें आईं।
विज्ञापन


गोहाना रोड स्थित गोशाल गया था गोल्डी
पुलिस पूछताछ में गोल्डी उर्फ रोहित ने बताया कि वह गोहाना रोड स्थित गोशाला में गाय को चारा डालने गया था। उस दौरान शराब के नशे में घुत था। गोल्डी के अनुसार शराब के घुत होने के कारण किसी अन्य युवक से उसकी बहस हो गई।

सेकेंड हैंड खरीदी थी स्कोडा कार
एप का फोटो भी लगाएं
पुलिस पूछताछ में गोल्डी उर्फ रोहित ने बताया कि काले रंग की स्कोडा डीएल 3सी एवी 0222 दिल्ली से खरीदी थी। एम परिवहन के अनुसार माल रोड दिल्ली निवासी नवीन कुमार के नाम से रजिस्टर्ड है। एप के मुताबिक का रजिस्ट्रेशन 21 अप्रैल 2007 को खत्म हो चुका है। कार का इंश्योरेंस 18 मई 2011 को खत्म हो चुका है।
विज्ञापन


केस दर्ज, आज होगी कोर्ट में पेशी
सुखपुरा चौकी इंचार्ज एएसआई सुनित कुमार ने कहा कि भरतपुर कॉलोनी निवासी गोल्डी उर्फ रोहित के खिलाफ सरकारी नौकरी में बाधा डालने, गलत तरीके से गाड़ी चलाने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार को जब्त कर लिया गया। आरोपी गोल्डी को शनिवार को कोर्ट में पेश कर दिया जाएगा। कार मेें सवार आजागढ़ निवासी ऋषि को पुलिस ने पूछताछ कर छोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें