मदीना में दवाई देने के बहाने महिला के जेवर ठगे
लाखनमाजरा। मदीना में दवाई देने के बहाने एक महिला से ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने उसके सोने के जेवरात उतरवा लिए और धोखा देकर फरार हो गए।
बीमारी का इलाज करने के बहाने तीन ठग गांव में घूम रहे थे। मदीना गिरंधरान निवासी माया कौर पत्नी रामकरण ने उन्हें दवाई लेने के लिए बुलाया। आरोपियाें ने कहा कि सोने के जेवर पहने रहने से दवाई काम नहीं करेगी, इसे उतार दें। महिला ने गहने उतार कर रख दिए। इसी बीच ठग उसकी अंगूठी और अन्य जेवरात उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।