फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर रूट पर बेटिकट यात्री पकड़े
विज्ञापन


रोहतक। रोडवेज चेकिंग स्टाफ ने झज्जर से रोहतक आने वाली बस पर करौंथा के पास छापा मारा। रोडवेज यूनियन इंटक के डिपो प्रधान महावीर मलिक ने बताया कि इस छापे में चेकिंग स्टाफ और रोडवेज के आला अधिकारियों के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा। इस दौरान कुल 32 बेटिकट यात्री धरे गए। उन्हें पकड़कर रोहतक बस अड्डे लाकर सभी पर 500-500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा उन्हें चेतावनी दी गई कि दोबारा बेटिकट पकड़े जाने पर मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। इस रूट पर अक्सर बेटिकट यात्रियों की शिकायत मिल रही थी। पकड़े गए लोगों में कुछ विद्यार्थियों समेत प्राइवेट नौकरी करने वाले अधिक थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें