बिजली करंट लगने से मौत
रोहतक। भारतीय मजदूर संघ के उपाध्यक्ष संजीव हुड्डा का बिजली का करंट लगने से निधन हो गया। वह ट्रक ऑपरेटर यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष भी थे। शीला बाईपास स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान ट्रक ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष सतपाल मकड़ौली, दिलबाग, अनिल, जेपी कौशिक, कुलदीप अत्री, रोहित मलिक और डा. प्रेम हुड्डा मौजूद रहे। सभी ने उनके असामयिक निधन को अपूर्णीय क्षति बताया।