पंजाब के लुधियाना से भी हरियाणा में लाई जा रही नशीली कोरेक्स की शीशियां
- रोहतक पुलिस ने 12 लोगों को किया चिन्हित
- एक सप्ताह पूर्व पकड़े गए आरोपी ने किया था खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। दिल्ली ही नहीं पंजाब के लुधियाना से भी नशीली कोरेक्स लाकर हरियाणा के कई स्थानों पर सप्लाई की जा रही है। पुलिस ने लुधियाना के 12 लोगों को चिह्नित किया है। उन्हें पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व ही पुलिस ने 300 से अधिक कोरेक्स की शीशियों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया था। आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि वह शीशियों को पंजाब के लुधियाना से खरीदकर लाया था। जिन्हें रोहतक के अलावा सोनीपत, पानीपत में भी शीशियां सप्लाई की जानी थी। आरोपी से पूछताछ के आधार पर लुधियाना के 12 लोगों को चिह्नित किया गया है। जो नशीली शीशियां हरियाणा भेज रहे है। एसपी ने कहा कि किसी भी कीमत पर नशीले पदार्थों की बिक्री नहीं होने दी जाएगी।