हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आकर मजदूर की मौत, हंगामा
रोहतक।
सुनारिया कलां गांव में हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। लाइन हटवाने की गुहार लगाई। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय रामनिवास मजदूर था। बताया कि शनिवार को पड़ोसी के मकान की छत पर मरम्मत कार्य कर रहा था। इसी बीच मकान के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली लाइन की चपेट में आ गया। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नीचे कार्य कर रहे मजदूर ऊपर पहुंचे तो शव पड़ा दिखाई दिया।
गुस्साए लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही से मजदूर की मौत का आरोप लगाते हुए खूब हंगामा किया। आरोप था कि पिछले कई दिन से बिजली लाइन को मकान के ऊपर से हटाने की मांग की जा रही थी। बावजूद इसके बिजली विभाग ने मांग को पूरा नहीं किया। मामले की शिकायत डीसी से भी करने की बात कही है।